रविवार, 5 जून 2011

भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग - अन्ना हजारे, बाबा रामदेव और राजनीति

अन्ना जी अगर महात्मा गाँधी के प्रतिरूप हैं तो बाबा रामदेव जी सुभाष चंद्र बोस के | बाबा रामदेव ने अन्ना हजारे जी की भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग के काम को आगे बढ़ाया है हाईजैक नहीं किया है | कार्यप्रणाली में अंतर तो होना ही है |  अन्ना जी के जंतर मंतर पर हुए सत्याग्रह में थोड़े लोग ही पहुँच पाए थे की सरकार घबरा गयी और वादे कर के सत्याग्रह को स्थगित करा दिया | दिल्ली के प्रसिद्ध रामलीला मैदान में बाबा रामदेव ने योग शिविर शुरू कर भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह करने का कदम उठाकर ने क्या गलत काम किया है? बाबा रामदेव जी कितने दिनों से कह रहे थे कि उनका सत्याग्रह लंबा चलेगा और बड़ी तादात में लोग भाग लेंगे | उन्होंने देश वासियों तक अपनी आवाज़ पहुँचाने के लिए अथक प्रयास भी किया और योग के जरिये सत्याग्रह का शुभारम्भ भी किया | इंतजाम करने में छोटी-मोटी कानून सम्बन्धी बातों की अनदेखी होना लाजिमी था | जो देश और देशवासियों के हित में है वह काम गलत नहीं है |

सरकार के आंख कान नहीं हैं क्या जो इतना नहीं समझ पाई की जनता पहले की अपेक्षा ज्यादा तादात में सत्याग्रह में भाग लेगी और मिडिया भी तो बता रहा था कि लाखों लोग भाग लेंगे |  सत्याग्रह को बलपूर्वक तोड कर सरकार ने जता दिया की वह भ्रष्टाचार के खिलाफ उठते आन्दोलन के विरुद्धहै | यू.पी.ए. की सरकार के लोगों का काला धन खतरे में है इसलिए बाबा रामदेव के सत्याग्रह को उन्होंने रात को छिन्न-भिन्न कर दिया | सरकार के इस घिनौने  कार्य की जीतनी भर्तस्ना की जाय वह कम है |

हर वह पार्टी जो देश हित में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रही है उसका स्वागत होना चाहिए | हर उस भारतीय का जो देश द्रोहियों को दंड देने की बात करता है उसका स्वागत होना चाहिए | भारतीय जनता पार्टी देश की एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसने देश हित में अधिकतर कार्य किये हैं | वह बाबा रामदेव के साथ आती है तो गलत क्या है ? ५ वर्षों के शासन में उसने वह कार्य करके दिखाया जो कांग्रेस स्वतंत्रता के बाद वर्षों के राज में नहीं की | आज जो विकास के कार्य हो रहें हैं उनकी शुरुआत भाजपा ने ही किया | अपना देश कांग्रेस के राज में IMF और दूसरों से भीख मांगता था | भाजपा ने यह बंद कराया और देश को स्वाबलंबी बनाने के पथ पर ले चली | दुर्भाग्य यह रहा की कांग्रेस ने पैसे (जो उसके नेताओं के स्विस खातों में थे और काफी कुछ विदेशो से आये) के बल पर भाजपा को मिडिया (जिसमे विदेशी कंपनियों का पैसा है) के जरिये बदनाम किया और जनता को गुमराह करके सत्ता हथिया ली और फिर पिछले चुनाव के दौरान भी इसी तरह से चुनाव जीता | कांग्रेस के आते ही भीख मांगने की परंपरा फिर चालू हो गयी और देश की संपत्तियों को विदेशी कंपनियों के हाथों में दे कर नेताओं ने पैसे बनाना फिर शुरू कर दिया है | भाजपा के राज में जो भ्रष्टाचार निर्मूल हो रहा था कांग्रेस के राज में फिर से तूल पकड़ने लगा और अपनी चरम सीमा पर पहुँच गया है क्योंकि अगले चुनाव में फिर वोट खरीदने के लिए कांग्रेस के नेताओं को पैसे चाहिए और अपनी पैसे की हवस भी पूरी करनी है इस लिए बड़े बड़े घोटाले हो रहे है | चोरों की सरकार है |

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एक ऐसा संगठन है जो देश हित का कार्य करता है पर वह काँग्रेस की आँखों का किरकिरी है क्योंकि उसके कार्यों से काँग्रेस का वोट-बैंक घटता है | यह संगठन भाजपा के साथ है इसलिए काँग्रेस उसे निर्मूल करने के लिए हर प्रयास करती है भले ही उस प्रयास से देश की बदनामी हो | काँग्रेस इस संगठन से इतना घबराती है की उसे आतंकवादी संगठन घोषित करने में जुट गयी है | काँग्रेस का यह कदम देश के इज्जत की धज्जियाँ उड़ा रहा है | कल को बाबा रामदेव को काँग्रेस आतंकवादी घोषित कर दे क्योंकि आर.एस.एस. बाबा का साथ दे रही है तो इसमें किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए |

देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ बढ़ते आन्दोलन से कांग्रेस घबरा गयी है और उसे अपनी सत्ता और पैसा दोनों खतरे में दिखाई दे रहे हैं| इसलिए अब उसकी यूपीए सरकार अंग्रेजों की तरह दमनकारी रुख अपना रही है |  हम भारतीयों को भ्रष्टाचार के खिलाफ लंबी और कठिन लड़ाई के लिए तैयार हो जाना चाहिए | भ्रष्ट राजनेता अपनी स्विस बैंकों में जमा दौलत को आसानी से नहीं लाने देंगे और अपने को बचाने का हर संभव प्रयास करेंगे | वे नेता जो भ्रष्टाचार का पाठ पढने के लिए राजनीति में अभी-अभी कदम रखे हैं उन्हें सावधान होकर हट जाना चाहिए क्योंकि इस जंग में उनको नुकसान के सिवाय कुछ हासिल नहीं होने वाला| यह जंग तो जनता ही जीतेगी|

भारत माता की जय!

रामलीला मैदान में पुलिस कार्यवाही

5 टिप्‍पणियां:

Unknown ने कहा…

Is sarkar ko kya karna chahiye kuchh clear nahi hai... abhi kuch mahine pahle kuch logon ne trains rok rakhi thi wahan to ye kuchh nahi kiye why ??? kyonki wo unke vote bank the. Ramdeo ji ne shantipurvak ansan kia to RAF aur Police ko deploy kar dia. Anna sahi kahte hain "ye ek dhokebaaz sarkar hai". Sabko dhokha de rahi hai.

Niraj Sahay ने कहा…

I agree that what govt has done may not be correct. But let us keep this out of politics of parties.
I have seen corrupt people in each party and does not echo the feeling that any govt in past has been less corrupt.

Let it be fight of people, not the fight of party

Maheshwari kaneri ने कहा…

सरकार हिल तो गई है…

Maheshwari kaneri ने कहा…

सरकार हिल तो गई है…

Devendra ने कहा…

it is better GOI for the better of our country adopt long perspective view and take a stand for corruption and black money. we urgently need an honest party to rule our country.We need an ideal concil of ministers to run the country.